{"_id":"69d74654709422289e069854","slug":"fatehpur-teenager-harassed-in-broad-daylight-accused-arrested-after-video-goes-viral-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: सरेराह किशोरी से छेड़खानी, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: सरेराह किशोरी से छेड़खानी, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में आक्रोश
Thu, 09 Apr 2026 12:07 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:07 PM IST
सार
Fatehpur News: आबूनगर में किशोरी से छेड़खानी और बैग छीनने के प्रयास का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी अमन सैयद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी अमन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में बीच रोड पर बुधवार दोपहर किशोरी से बाइक सवार युवक का छीनाझपटी व छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ। बाइक सवार उसे जबरन बाइक में बैठाने की कोशिश करता नजर आया। विरोध पर किशोरी का बैग छीनने की बाइक सवार युवक कोशिश करता दिखा। कुछ लोगों के वीडियो बनाने पर बाइक सवार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर सदर अस्पताल चौकी इंचार्ज गुलाब मौर्य को जांच दी। दरोगा ने जांच के बाद बाइक सवार अमन सैयद को गिरफ्तार किया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भी घटना को लेकर नाराजगी व्याप्त हो गई थी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन