फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Road Accident: Three Dead After Car Collision

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: बहनोई ने कार से बाइक सवार साले समेत तीन को उड़ाया, मौत

Mon, 13 Apr 2026 10:28 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 13 Apr 2026 10:28 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Fatehpur Road Accident: Three Dead After Car Collision
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस चौकी से नाबालिग साली को लेकर कार से भागते समय बहनोई ने पीछा करने वाले बाइक सवार साले समेत तीन को तेज टक्कर मार दी। हादसे में जीजा व साले समेत तीन की मौत हो गई। इसी दौरान एक बाइक सवार परिवार को भी टक्कर मारी। जिसमें दो बच्चों समेत चार लोग घायल हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस कार सवार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बा निवासी स्व़ रामनारायण सोनी की पत्नी गीता सोनी की बांदा रहने वाली एक बहन कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद गीता के बहनोई ने दूसरी शादी कर ली थी। गीता अपनी बहन की पुत्री को अपने साथ रखकर पालन-पोषण करती है। वह करीब 16 साल की है। बिंदकी में ही एक इंटर कॉलेज में छात्रा है।
विज्ञापन


गीता का बिंदकी फरीदपुर गांव में सगा दामाद दीपक सोनी रहता है। गीता के घर से दीपक एक सप्ताह पूर्व अपने घर घुमाने के बहाने किशोरी को ले गया था। इसकी गीता व सौतेली मां ने जोनिहां चौकी में शिकायत की थी। पुलिस के बुलावे पर दोनों पक्ष रविवार शाम चौकी पहुंचे। करीब शाम छह बजे तक पंचायत चली। दोनों पक्ष ने किशोरी को अपने साथ रखने का दावा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोर्ट जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

हादसे में तीनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे

पंचायत के बाद दीपक नाबालिग साली को कार में बैठाकर बिंदकी की ओर ले जा रहा था। गीता के पुत्र सत्यवान सोनी उर्फ सत्यम (26) व सत्यवान के रिश्ते में साले जाफरगंज थाने के बड़ी देवरी निवासी मनोज कुमार (18), जोनिहा निवासी दोस्त अन्नू सोनकर (38) के साथ एक बाइक से कार का पीछा किया। बांदा-कानपुर मार्ग पर आरामशीन के पास बाइक सवारों ने कार को ओवरटेक कर रोकवाने की कोशिश की। इसी दौरान दीपक ने तेज रफ्तार में कार से बाइक सवारों टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक से उछलकर दूर-दूर गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इसी दौरान दूसरी बाइक से बिंदकी कोतवाली के दरियापुर निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी बहन ममता,भांजी पल्लवी, अर्पित को उनके घर जाफरगंज कस्बा छोड़ने से जा रहे थे। कार सवार ने सुरेंद्र समेत बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हुए। निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed