{"_id":"5ce98d5dbdec22078b293540","slug":"fatehpur-resident-man-shot-dead-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में फतेहपुर निवासी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, आरोप के घेरे में रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में फतेहपुर निवासी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, आरोप के घेरे में रिश्तेदार
Sun, 26 May 2019 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिला निवासी एक पूर्व प्रधान की मुंबई में शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की गांव में खबर आते ही सनसनी फैल गई। यहां भी मुंबई पुलिस के आने के कयास लगाए जाने लगे हैं। परिवार का आरोप है कि घटना को सगे साले ने अंजाम दिया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी पूर्व प्रधान इबले हसन इबलानी (57) दो मई को गांव से मुंबई गए थे। उनका छोटा बेटा गुलजार इंजीनियर हैं। परिजनों ने बताया कि पूर्व प्रधान का मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी घूरू सगा साला है। घूरू की बेटी पुत्री आशिया की शादी इबले हसन के बड़े पुत्र अनीस के साथ हुई थी।
अनीस और आशिया के बीच अच्छा तालमेल न होने से रिश्ते में खटास आ गई थी। घूरू तलाक के बाद गुलजार से बेटी की शादी कराना चाहता था। इसे लेकर परिवार में तनाव था। मुंबई के खैरानी रोड में साकीनाका में दोपहर को घुरू ने साथियों संग इबले हसन की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारकर हत्या करने के बाद घुरू ने पुलिस के सामने समर्पण भी कर दिया है। इधर, पूर्व प्रधान की हत्या की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रोकर बेहाल है।