{"_id":"669e1291d20c94058b036cd8","slug":"fatehpur-on-the-ninth-day-of-marriage-young-man-died-in-road-accident-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: शादी के नौवें दिन युवक की सड़क हादसे में मौत, कंटीले तारों में उलझने से गई जान, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: शादी के नौवें दिन युवक की सड़क हादसे में मौत, कंटीले तारों में उलझने से गई जान, कोहराम
Mon, 22 Jul 2024 01:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:37 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में शादी के नौवें दिन युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले के थरियांव में खंती में बाइक समेत तीन लोग गिर गए। कंटीले तारों में उलझने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की शादी 11 जुलाई को हुई थी। नवविवाहिता का पति की मौत से हाल बेहाल है। खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर निवासी रामनरेश (27) की ससुराल थरियांव थाने के मीरपुर गांव में है। ससुराल पक्ष के एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उसी के अंतिम संस्कार में रामनरेश अपने पिता रामप्रकाश व चाचा रामबाबू को बाइक से लेकर शुक्रवार को जा रहा था। औरेई गांव के पास बाइक फिसलने से तीनों खंती में गिरे थे। बाइक चालक रामनरेश कटीले तारों की चपेट में आ गया था। इससे रामनरेश की हालत गंभीर हो गई थी। उसकी जिला अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत से नवविवाहित पत्नी साधना बदहवास हो गई। वह विदाई के बाद पहली बार चौथी पर मायके आई थी। युवक की मां रामपती, भाई लखन सिंह, शत्रुघ्न सिंह व बहन कलावती, प्रभावती हैं। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन