फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Municipal Election 2023: BJP nominated Pramod from Sadar, Radha from Bindki

फतेहपुर निकाय चुनाव: भाजपा ने सदर से प्रमोद, बिंदकी से राधा को बनाया प्रत्याशी,8 नगर पंचायत अध्यक्षों की घोषणा

Sun, 16 Apr 2023 05:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Apr 2023 05:12 PM IST
सार

नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन के एक दिन पहले तक चेयरमैन प्रत्याशियों के चयन पर माथापच्ची चलती रही। रविवार दोपहर तक नगर पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशियों पर अंतिम मोहर लगी। फतेहपुर सदर और बिंदकी के लिए कई घंटे और मंथन चला। दोपहर बाद दोनों सीटों का एलान किया गया। भाजपा ने कई सीटों पर अपनी रणनीति तैयार करके टिकट में बदलाव किया।

विज्ञापन
Fatehpur Municipal Election 2023: BJP nominated Pramod from Sadar, Radha from Bindki
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर में भाजपा ने दो नगर पालिका समेत आठ नगर पंचायत अध्यक्ष पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। फतेहपुर सदर से भाजपा के दिग्गज नेता प्रमोद द्विवेदी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं बिंदकी में भाजपा का चेहरा राधा साहू बनीं हैं। खागा से निवर्तमान अध्यक्ष गीता सिंह पर विश्वास जताया। भाजपा ने शनिवार को ही सभासदों की सीट घोषित कर दी थी। भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा करने में सबसे आगे रही।

विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन के एक दिन पहले तक चेयरमैन प्रत्याशियों के चयन पर माथापच्ची चलती रही। दोपहर तक नगर पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशियों पर अंतिम मोहर लगी। फतेहपुर सदर और बिंदकी के लिए कई घंटे और मंथन चला। दोपहर बाद दोनों सीटों का एलान किया गया। भाजपा ने कई सीटों पर अपनी रणनीति तैयार करके टिकट में बदलाव किया।
विज्ञापन


अनारक्षित सीट खखरेरू में राजेश कुमार पटेल को उतारा। वहीं किशनपुर से निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर को पार्टी के सिंबल से उतारा। सुरेंद्र सोनकर के परिवार का दो पंचवर्षीय से नगर पंचायत में कब्जा है। तीसरी बार भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं कोड़ा जहानाबाद से अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश बाजपेयी, बहुआ से रेखा वर्मा, हथगाम से महेंद्र सिंह यादव, धाता से रेखा सरोज को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर से भाजपा के प्रत्याशी
- फतेहपुर सदर प्रमोद द्विवेदी अनारक्षित
- बिंदकी राधा साहू ओबीसी महिला
- कोड़ा जहानाबाद अखिलेश बाजपेयी अनारक्षित
- असोथर चंद्र प्रकाश निषाद अनारिक्षत
- बहुआ रेखा वर्मा ओबीसी महिला
- हथगाम महेंद्र सिंह यादव पिछड़ा वर्ग
- खखरेरू राजेश कुमार पटेल अनारक्षित
- धाता रेखा सरोज अनुसूचित महिला
- किशनपुर सुरेंद्र सोनकर अनुसूचित
- खागा गीता सिंह महिला

सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जैसे जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख और कॉपरेटिव का चुनाव जीते हैं। वैसे ही नगर पालिका और नगर पंचायत की सभी सीटें जीतकर इतिहास बनाएंगे।- आशीष मिश्रा, जिला अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed