फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Lover couple committed suicide, bodies found lying in the field

Fatehpur: प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, खेत में पड़े मिले शव, पास में मिला ये सामान देख पुलिस भी हैरान

Tue, 13 Dec 2022 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Dec 2022 08:03 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में प्रेमी युगल की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संबंधित थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Fatehpur: Lover couple committed suicide, bodies found lying in the field
मीना व भीरू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में गाजीपुर के खेसाहन गांव में मंगलवार सुबह अनुसूचित जाति की युवती और ब्राह्मण युवक के शव खेत में पड़े मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक और युवती में प्रेम संबंध थे और इनकी जाति शादी में आड़े आ रही थी। इसी वजह से दोनों जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से जहर के दो पाउच मिले हैं।

विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसाहन गांव का रहने वाला भीरू दुबे (22) ट्रक चालक था। उसका पड़ोस में रहने वाली अनुसूचित जाति की मीना देवी (18) से प्रेम प्रसंग था। भीरू के चाचा सचिन दुबे का गांव के बाहर नलकूप है। नलकूप के बगल में गेहूं के खेत पर भीरू और मीना का शव ग्रामीणों ने देखा। शव कीचड़ से सने हुए थे। यह देखकर अंदाजा लगाया गया कि जहर खाने के बाद दोनों तड़पते हुए खेत के अंदर पहुंचे होंगे। घटना की जानकारी सचिन ने परिवार को दी। दोनों पक्षों के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

दोनों परिवारों ने बताया कि वे लोग घरों में रात करीब 12 बजे तक जागते रहे हैं। इस समय तक भीरू और मीना घर में थे। उनके सोने के बाद ही दोनों घर से निकले होंगे। परिवार के लोग प्रेम संबंध की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष आनंद पाल भदौरिया ने बताया कि भीरू और मीना के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी सामने आई है। शादी में जाति की बाधा आने से आत्महत्या की है। मौके पर जहर के खाली दो पाउच मिले हैं। इसके अलावा भीरू की जैकेट की जेब से जहर के दो भरे पाउच भी मिले हैं।

विज्ञापन

भीरू का मोबाइल गायब 
घर से भीरू रात को मोबाइल लेकर निकला था। परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल की छानबीन में जुटी है। मोबाइल में कई राज हो सकते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों के मोबाइल नंबर लेकर जांच की जाएगी। 

दोनों परिवारों के बीच हुआ था विवाद 
ग्रामीणों में चर्चा है कि करीब एक साल से भीरू और मीना के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह से चर्चा ग्रामीणों में फैल गई थी। करीब 10 दिन से पहले युवती के परिजन शिकायत लेकर भीरू के घर पहुंचे थे। प्रेम प्रसंग को लेकर एतराज जताने पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed