{"_id":"6373a80e21d5950e4a7358fc","slug":"fatehpur-life-imprisonment-to-two-people-in-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: हत्या में दो लोगों को आजीवन कारावास, शराब पिलाने के बाद गला दबाकर मार डाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: हत्या में दो लोगों को आजीवन कारावास, शराब पिलाने के बाद गला दबाकर मार डाला था
Tue, 15 Nov 2022 08:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या में अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो ने दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अहिरनखेड़ा गांव निवासी संजय यादव को 29 अगस्त 2016 की शाम घर से पड़ोस का रहने वाला दिवाकर यादव अपने मित्र पप्पू उर्फ ज्ञान सिंह के साथ बुला ले गया था।
विज्ञापन
पप्पू कानपुर नगर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के घुरूवाखेड़ा का निवासी है। दूसरे दिन गांव में ही धान के खेत से संजय यादव की हत्या कर फेंका शव मिला था। मृतक के पिता शिवकरन यादव ने बेटे को शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीजीसी शिव किशोर वर्मा ने बताया कि कोर्ट में मामले को लेकर नौ गवाह पेश हुए। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने दिवाकर यादव और पप्पू सिंह को सजा सुनाई है।
विज्ञापन