{"_id":"68c6a739a8ebb8b65f0f79a5","slug":"fatehpur-huge-explosion-in-the-house-causes-chaos-woman-dies-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: घर में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय विस्फोट, महिला की मौत, दो मासूम भी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: घर में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय विस्फोट, महिला की मौत, दो मासूम भी झुलसे
Sun, 14 Sep 2025 05:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Sep 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के कारीकान पुरानी मस्जिद के पास शनिवार रात करीब दो बजे घर में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 60 वर्षीय महरून निशा की मौत हो गई, जबकि उसका चार वर्षीय पौत्र हैदर और छह वर्षीय पौत्री मरियम गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार धमाके के बाद कमरे में काफी देर तक पटाखे फूटते रहे। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। विस्फोट इतना तेज था कि एक दीवार ढह गई। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
पुलिस को सूचना रविवार सुबह मिली। इसके बाद एएसपी और सीओ बृजमोहन राय ने मौके का निरीक्षण किया। महिला के बेटे इरफान ने पुलिस को शॉर्ट सर्किट और फ्रिज फटने से आग लगने की तहरीर दी, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि यह हादसा घर के ऊपरी कमरे में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों की वजह से हुआ।
विज्ञापन
सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि इरफान के पिता मोहम्मद अहमद के नाम पटाखा निर्माण का लाइसेंस 2022 में निरस्त हो चुका था। इसके बावजूद इरफान चोरी-छिपे निर्माण करता रहा। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से पटाखों में विस्फोट हो गया। परिवार पुश्तैनी रूप से पटाखा निर्माण का काम करता रहा है। यह निर्माण घनी आबादी के बीच चल रहा था। यदि धमाका दिन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने इरफान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।