फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur History sheeter enraged by son pressure poured petrol and set himself fire He entered police station

Fatehpur: बेटे की दबिश से भड़का हिस्ट्रीशीटर, पेट्रोल डाल लगाई आग..पुलिस चौकी में घुसा, कानपुर रेफर

Tue, 21 Oct 2025 09:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Oct 2025 09:26 PM IST
सार

Fatehpur News: बहुआ कस्बे में, बेटे की तलाश में आई पुलिस से आक्रोशित हिस्ट्रीशीटर ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली और चौकी में घुस गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur History sheeter enraged by son pressure poured petrol and set himself fire He entered police station
ललौली थाना क्षेत्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस से आक्रोशित एक हिस्ट्रीशीटर पिता ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और जलती हुई हालत में पुलिस चौकी में घुस गया। गंभीर रूप से झुलसे हिस्ट्रीशीटर को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ललौली पुलिस सोमवार रात करीब नौ बजे बहुआ के राजनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर नारेंद्र सिंह उर्फ शैलू सिंह के बेटे लक्ष्य प्रताप सिंह को पकड़ने गई थी। लक्ष्य प्रताप पर कुछ माह पहले पीआरवी सिपाहियों से मारपीट और हमले का आरोप है।

विज्ञापन

पेट्रोल डालकर लगा ली आग
पुलिस को देखकर लक्ष्य प्रताप सिंह मौके से भाग गया। पुलिस ने उसके छोटे भाई गौरांग सिंह को पकड़ा, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। इससे आक्रोशित हिस्ट्रीशीटर नारेंद्र सिंह उर्फ शैलू सिंह पुलिस पर दबाव बनाने के लिए बहुआ चौकी के पास अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और जलती हुई हालत में चौकी के अंदर घुसकर हंगामा किया।

विज्ञापन

शैलू सिंह हिस्ट्रीशीटर और नशेबाज है
चौकी में मौजूद होमगार्ड और स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, तब तक वह पेट और हाथ में बुरी तरह झुलस चुका था। चौकी प्रभारी अम्बरीष मिश्रा ने घायल को परिजनों के साथ पहले सीएचसी गाजीपुर भेजा, जहाँ से उसे सदर अस्पताल और फिर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि नारेंद्र सिंह उर्फ शैलू सिंह हिस्ट्रीशीटर और नशेबाज है, जिसका कस्बे में आतंक है। वह पुलिस और जनता पर दबाव बनाने के लिए आए दिन ब्लेड मारने या सिर फोड़ने जैसी हरकतें करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed