{"_id":"646a5f701e4a058e7e06fc38","slug":"fatehpur-hindu-girl-kidnapped-three-arrested-2023-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: हिंदू युवती को किया अगवा, तीन गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन के बाद निकाह की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: हिंदू युवती को किया अगवा, तीन गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन के बाद निकाह की थी तैयारी
Mon, 22 May 2023 12:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 May 2023 12:20 AM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में निकाह की नीयत से हिंदू युवती को अगवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में निकाह के लिए एक हिंदू युवती को गांव के ही युवक ने साथियों की मदद से अगवा कर लिया। पुलिस ने युवती को ढूंढ लिया और तीनों युवकों को जेल भेजा है। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में सामने आया है कि युवती का धर्म परिवर्तन के बाद निकाह की तैयारी थी।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय हिंदू युवती को पड़ोसी खुुर्शीद साथियों संग अक्सर परेशान करता था। युवती के पिता ने एफआईआर में बताया कि बेटी की आपबीती सुनने के बाद खुर्शीद और उसके साथियों का विरोध किया। इस पर खुर्शीद ने परिवार और साथियों संग घर में घुसकर गाली गलौज की। उसने थाने में शिकायत की। पुलिस से शिकायत की खुन्नस में खुर्शीद पक्ष ने दोबारा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। वे परिवार के काम से 18 मई को बाहर गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान खुर्शीद साथियों के साथ घर में घुसकर बेटी को निकाह की नीयत से अगवा कर ले गया। उसने पुलिस से पूरे मामले का जिक्र करते हुए शिकायत की। पुलिस तेजी से मामले की छानबीन में जुटी। पुलिस ने रविवार को लखनऊ बाईपास चौराहे से युवती को खोज लिया। युवती के पिता की तहरीर पर खुर्शीद अहमद और उसके पिता इकबाल अहम, मां खैरून निशा समेत सात के खिलाफ साजिश के तहत अपहरण, छेड़खानी, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। विवेचक सुमितदेव पांडेय ने बताया कि आरोपी ने युवती का अपहरण निकाह के मकसद किया है। निकाह से पहले धर्म परिवर्तन कराया जाता है। विवेचना दौरान धर्मपरिवर्तन के प्रयास की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। मुख्य आरोपी खुर्शीद, पिता और मां को गिरफ्तार किया गया है।