फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fatehpur : hearing from husband, hanging married died, maiden side accused of murder

पति से कहासुनी के बाद, फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 07 May 2020 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 May 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
fatehpur : hearing from husband, hanging married died, maiden side accused of murder
कलावती की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के छिवलहा में पति से विवाद के बाद पत्नी गुरुवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हथगाम थाना क्षेत्र के कसरांव निवासी कलावती की शादी करीब सात साल पहले पलिया बुजुर्ग गांव के राजेंद्र पासवान उर्फ रन्ना के साथ हुई थी।
विज्ञापन


राजेंद्र ने बताया कि शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रात करीब नौ बजे खाना खाकर बेटे रवि (5) को लेकर घर के बाहर सोया था। पत्नी बेटी खुशी ( 8 माह) के साथ छप्पर के नीचे सोयी थी। सुबह करीब साढे़ पत्नी चारपाई पर नहीं थी। बिटिया रो रही थी। कमरे के अंदर से दरवाजा बंद था।
विज्ञापन

 

आशंका पर उसने दरवाजे को कुल्हाड़ी से फाड़ दिया। पत्नी छत के हुक से रस्सी के सहारे लटकी थी। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र बेहोश होकर कमरे में गिर पड़ा। बड़े भाई राजू पासवान ने बताया कि राजेंद्र के चिल्लाने पर वह मौके पर पहुंचा। राजेंद्र को होश में लाए। कलावती के मायके में सूचना दी।

कलावती के बड़े भाई महेश चंद्र पासवान ने बताया कि बहनोई राजेंद्र नशा करने लगा था। बहन से मारपीट करता था। कई बार गांव वालों के सामने समझौता भी हुआ था। महेश ने बहनोई पर मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

राजेंद्र मजदूरी से घर का पालन पोषण करता है। दस बिसवा खेत हैं। नायब तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे। थानेदार आदित्य कुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed