फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Gangster Haji Raza's property worth more than two crores seized

Fatehpur: गैंगस्टर हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, सपा नेता पर दर्ज हैं 24 मुकदमे

Tue, 21 Jan 2025 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jan 2025 08:24 PM IST
सार

Fatehpur News: गैंगस्टर हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। सपा नेता पर कोतवाली में गुंडा एक्ट और गैंगस्टर में 24 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Fatehpur: Gangster Haji Raza's property worth more than two crores seized
गैंगस्टर हाजी रजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा नेता हाजी रजा की मंगलवार को दो करोड़ से अधिक कीमत की संपत्ति जब्त की गई है। ये कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। गैंगस्टर हाजी रजा के खिलाफ कोतवाली में गुंडा एक्ट और गैंगस्टर समेत 24 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



गैंगस्टर के मामले पर एसपी धवल जायसवाल ने उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए राधानगर थाने के शहाबुद्दीन गांव में सड़क किनारे स्थित करीब दो करोड़ कीमत के साढ़े छह बीघा खेत और एक्सिस व आईसीआईसीआई बैंक के खातों में जमा एक लाख 16 हजार 565 रुपये जब्त किया गया।
विज्ञापन

 

Fatehpur: Gangster Haji Raza's property worth more than two crores seized
गैंगस्टर हाजी रजा की संपत्ति जब्त - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई में एसडीएम सदर प्रदीप रमन, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमरेश सिंह, सीओ सिटी सुशील दुबे, कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय, राधानगर थाना प्रभारी रमेश पटेल समेत पुलिस बल मौजूद रहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत दो करोड़, एक लाख,16 हजार 565 की चल अचल संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed