फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Former head arrested for embezzlement

फतेहपुर: गबन में पूर्व प्रधान गिरफ्तार, शौचालय निर्माण में किया था 8.46 लाख का गोलमाल

Thu, 07 Apr 2022 10:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Apr 2022 10:46 PM IST
सार

शौचालय निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर डीएम के निर्देश पर बहुआ ब्लॉक के प्रभारी एडीओ पंचायत अनूप सिंह ने तीन अगस्त 2021 को ललौली थाने में पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सोनकर समेत 11 लोगों के खिलाफ आठ लाख 46 हजार के घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार निवासी थवई को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Fatehpur: Former head arrested for embezzlement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में ब्लॉक रामपुर बरवट गांव में शौचालय निर्माण के घोटाले में पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे जेल भेजा है। उस पर शौचालय निर्माण में आठ लाख 46 हजार के गोलमाल का आरोप है। बरवट गांव निवासी संतोष सिंह ने सात जुलाई 2021 को आईजीआरएस के माध्यम से शौचालय निर्माण में रोजगार सेविका सारिका सिंह तोमर पत्नी पंकज सिंह तोमर पर ग्राम निधि के खाते से फर्जी तरीके से रकम निकालने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी योगेंद्र सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी ब्रजेश सिंह, डीआरडीए राजेश अग्रवाल की तीन सदस्यीय टीम ने शौचालय निर्माण की जांच की थी। गड़बड़ी मिलने पर डीएम के निर्देश पर बहुआ ब्लॉक के प्रभारी एडीओ पंचायत अनूप सिंह ने तीन अगस्त 2021 को ललौली थाने में पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सोनकर समेत 11 लोगों के खिलाफ आठ लाख 46 हजार के घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार निवासी थवई को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed