{"_id":"62663a8e7907e36da80dab7a","slug":"fatehpur-fire-broke-out-in-the-house-innocent-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: घर में लगी भीषण आग, मासूम बच्ची की जलकर मौत, बड़ी बहन झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: घर में लगी भीषण आग, मासूम बच्ची की जलकर मौत, बड़ी बहन झुलसी
Mon, 25 Apr 2022 11:44 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:44 AM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में दीपक गिरने से घर में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में चांदपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या का डेरा में सोमवार सुबह दीपक गिरने से घर में आग लग गई। कमरे में सो रही मासूम बहनें आग की चपेट में आ गईं। एक की झुलसने से मौत हो गई। दूसरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग से पांच बकरियों की भी जलकर मौत हुई है।
विज्ञापन
गांव निवासी राकेश निषाद पत्नी भुलैया के साथ गेहूं की फसल काटने चले गए थे। घर में बेटी स्वाती (2) और रागिनी (4) एक ही चारपाई पर सो रही थीं। दंपती दीपक जलाकर रख गए थे। उनके जाने के बाद दीपक चारपाई के पास गिर गया। जिससे आग लग गई।
विज्ञापन
स्वाती की जलकर मौके पर ही मौत हो गई और रागिनी गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने घर में लगी आग देखकर राकेश को खबर दी। राकेश और भुलैया दौड़कर घर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी। आग से गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
घर में बंधी पांच बकरियां भी जिंदा जल गईं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। राकेश ने बताया कि वह सुरक्षा की दृष्टि से दरवाजे पर ताला लगा गए थे। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।