फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: father-in-law caught widowed daughter-in-law with her lover

Fatehpur: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर ससुर ने विधवा बहू का प्रेम विवाह कराया, फिर हुआ ये सब...

Mon, 27 Feb 2023 05:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Feb 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: father-in-law caught widowed daughter-in-law with her lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले के थरियांव में विधवा बहू का प्रेम विवाह कराने के बाद स्त्रीधन छीन लिया। विरोध करने पर बहू को ससुर ने पीटा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव निवासी कलावती ने तहरीर देकर बताया कि पति विनेश की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके घर में उधन्नापुर निवासी रिश्तेदार अमर सिंह आता-जाता था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले अमर सिंह से नजदीकी हो गई। उनके बीच प्रेम प्रसंग हो गया। घर में 23 फरवरी की रात अमर सिंह मिलने आया। इसकी जानकारी ससुर को हुई। ससुर घर आए और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। ग्रामीणों को बुलाने के बाद ताला खोला। चरित्र पर लांछन लगाए तो वह दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन


वह अमर सिंह के साथ उधन्नापुर रहने चली गई। वह अमर के साथ रविवार को दनियालपुर बच्चों और जेवरात, कपड़े आदि सामान लेने पहुंची। तभी ससुर कंधई ने सामान देने से मना कर दिया। विरोध करने पर ससुर ने अमर को मारा-पीटा। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed