{"_id":"69d68a1a60754680a603b374","slug":"fatehpur-elder-brother-killed-in-car-collision-younger-brother-injured-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: कार की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: कार की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट
Wed, 08 Apr 2026 10:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार कार ने बुधवार रात बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेकाबू कार खंती में चली गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। कार छोड़कर सवार भाग निकले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम लिए भेजा है।
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ा गांव निवासी रजनीश (25) अपने भाई अमित के साथ बाइक से बहन संगीता के घर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौलपुर जा रहे थे। बाइक सवार कल्यानपुर थाने के मवइया गांव बच्चू मोड़ के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर सवार सड़क पर गिरे। बेकाबू कार खंती में पलट गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
घायल भाइयों की हालत गंभीर देखकर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से घायल अमित को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन