Fatehpur: ड्यूटी से लौटे रोडवेज कंडक्टर की संदिग्ध हालात में मौत; सुबह बिस्तर पर मिले बेसुध, जांच शुरू
Fatehpur News: शिवपुरी गांव में रोडवेज कंडक्टर शिव शंकर गुप्ता की रात में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कंडक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। शिवपुरी गांव निवासी सत्यनाम गुप्ता के पुत्र शिव शंकर गुप्ता (28) उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कंडक्टर के पद पर तैनात थे।
परिजनों के अनुसार, तीन फरवरी की शाम करीब पांच बजे ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौटे थे। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक न उठने पर पत्नी माधुरी गुप्ता ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेसुध अवस्था में पड़े मिले। घबराए परिजन उन्हें आनन-फानन में फतेहपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर खखरेरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।