फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur: case of mass conversion in church

चर्च में सामूहिक धर्मांतरण का मामला: वर्ल्ड विजन के 5000 लाभार्थियों के घर जाएगी एसआईटी

Tue, 24 Jan 2023 03:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Jan 2023 03:40 PM IST
सार

देवीगंज चर्च में धर्मांतरण प्रकरण में गिरफ्तार रामचंद्र का अंतरजनपदीय स्तर पर नेटवर्क फैला है। पुलिस के हाथ रामचंद्र की एक डायरी लगी है। पुलिस ने डायरी की पड़ताल की है। उसमें कानपुर, कौशांबी, बांदा, रायबरेली, खागा के करीब 2400 लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस का मानना है कि इनमें काफी लोगों का धर्मांतरण कराया गया है।

विज्ञापन
fatehpur: case of mass conversion in church
चर्च में सामूहिक धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में वर्ल्ड विजन और मिशन हास्पिटल के संचालकों के खिलाफ सर्च अभियान में मिले साक्ष्यों को पुलिस ने गहनता से छानबीन शुरू की है। पुलिस ने संस्था के रजिस्टरों से पांच हजार लाभार्थियों को आवेदन छंटनी किए हैं। एसआईटी लाभार्थियों के घरों पर जाएगी। उन्हें मुकदमे में गवाह बनाकर पेश करेगी। पुलिस वर्ल्ड विजन और मिशन हास्पिटल प्रबंध समिति को आरोपी बनाने के लिए जल्द नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन


हरिहरगंज चर्च में सामूहिक धर्मांतरण के मामले में कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पुलिस ने वर्ल्ड विजन, मिशन हास्पिटल, चर्च से तमाम दस्तावेज जुटाए थे। मामले में गठित एसआईटी ने सोमवार को दस्तावेजों की छानबीन चालू की है। वर्ल्ड विजन और मिशन हास्पिटल से प्राप्त दस्तावेजों में लाभार्थियों के आवेदन पत्र मिले हैं। 
विज्ञापन


आवेदन पत्रों से नाम और पते अलग-अलग रजिस्टर में दर्ज किए गए हैं। आवेदन पत्रों में किसी ने सिलाई मशीन, वांशिग मशीन, फ्रिज, टीवी, भेड़, बकरी समेत तमाम चीजों की मांग की है। वर्ल्ड विजन संस्था ने हसवा ब्लाक के 31 गांव गोद ले रखे हैं। इन गांवों के ग्रामीणों को धर्मांतरण के लिए सामग्री देने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, करीब एक लाख लोग संस्थाओं से लाभान्वित हुए हैं। इन्हें तरह-तरह के प्रलोभन और सामग्री वितरित की गई है। एसआईटी लाभार्थियों के घरों तक जाएगी। उन लोगों के बयान दर्ज करेगी। धर्मांतरण संबंधी साक्ष्य इकट्ठा करेगी। 

रामचंद्र का धर्मांतरण में अंतरजनपदीय नेटवर्क 
देवीगंज चर्च में धर्मांतरण प्रकरण में गिरफ्तार रामचंद्र का अंतरजनपदीय स्तर पर नेटवर्क फैला है। पुलिस के हाथ रामचंद्र की एक डायरी लगी है। पुलिस ने डायरी की पड़ताल की है। उसमें कानपुर, कौशांबी, बांदा, रायबरेली, खागा के करीब 2400 लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस का मानना है कि इनमें काफी लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। कुछ ऐसे नाम हो सकते हैं जो धर्मांतरण का रैकेट चलाने में शामिल हैं। पुलिस तेजी से रामचंद्र के सहयोगी सुजरही निवासी संजय पासवान की तलाश में है। उसकी तलाश में पुलिस कौशांबी रवाना हुई है। कौशांबी जिले में संजय ने मिशनरी के धर्मांतरण का जाल बिछा रखा है।

पूर्व छात्र को बिहार के सीवान से मिली थी धमकी 
धर्मांतरण प्रकरण में स्वतंत्र गवाह के रूप में सामने आए शुआट्स के पूर्व छात्र दिनेश शुक्ला को बिहार प्रांत के सीवान जिले से धमकी मिली थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि मोबाइल नंबर किसी महिला के नाम पर है। दिनेश शुक्ला ने शुआट्स के वाइस चांसलर आरबी लाल, विनोद बी लाल, सुधा लाल, पीआरओ डा. रमाकांत दुबे के खिलाफ यूनिवर्सिटी में धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग का कोर्ट में बयान दर्ज कराया है। उन्हें गवाही से पीछे हटने के लिए धमकी दी गई थी। प्रकरण में देवीगंज चर्च में धर्मांतरण के शिकार हुए सत्यपाल, वीरेंद्र कुमार, श्रीकेशन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जल्द ही तीनों तहरीर के आधार पर धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज करेगी।

वाइस चांसलर की अग्रिम जमानत खारिज
शुआट्स के वाइस चांसलर आरबी लाल की अग्रिम जमानत याचिका जिला जज की अदालत ने खारिज की है। कोर्ट ने वाइस चांसलर को आरोपी मानते हुए याचिका खारिज की। इसके पहले आरबी लाल के भाई विनोद लाल समेत पांच की जमानत खारिज हो चुकी हैं। पुलिस आर बी लाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू मांगेगी। मामले में प्रयागराज से आए वाइस चांसलर के अधिवक्ता विक्रांत और चार्ली प्रकाश ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed