फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Case filed against neighbor for trying to misdeed with innocent girl

Fatehpur: बालिका से पड़ोसी पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा, किसी से बताने पर मुर्गे की तरह काट डालने की दी धमकी

Sat, 30 Mar 2024 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Mar 2024 10:18 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में पड़ोसी युवक के खिलाफ आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur: Case filed against neighbor for trying to misdeed with innocent girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में आठ साल की मासूम के साथ पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि एक दिन में दो बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर मां को जानकारी हुई। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। महिला ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 वह दवा लेने गई थी। पड़ोसी आरिफ घर में घुस आया और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकी देकर भाग गया। घर पहुंचने पर बच्ची ने कुछ नहीं बताया। उसी दिन देर शाम पड़ोसी फिर घर आया और बच्ची को धमकाकर खेत की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


रात में बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। उसने आपबीती बताई। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने किसी से बताने पर मुर्गे की तरह काट डालने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद होने की चर्चा मिली है। तहरीर के अनुसार दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान कराए जाएंगे। बयान में दुष्कर्म की बात सामने आने पर धाराएं बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed