फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Case against two including the chief for grabbing land worth lakhs

Fatehpur: लाखों की जमीन हड़पने पर प्रधान समेत दो पर मुकदमा, नशीली दवा खिलाकर अनुबंध कराया

Thu, 22 Jun 2023 05:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jun 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Case against two including the chief for grabbing land worth lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फतेहपुर जिले में कोर्ट के आदेश पर लाखों की जमीन हड़पने की कोशिश का प्रधान समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गाजीपुर थाने के पैना कला निवासी सुनीता ने एफआईआर में बताया कि पति रामशंकर की दिमागी हालत कमजोर थी। चचेरे देवर अरविंद कुमार ग्राम प्रधान हैं। पति समेत परिवार के लोग अरविंद पर हर तरह का भरोसा करते हैं। वह पति के इलाज में देवर की सहायता ले लेती थी।

विज्ञापन


अरविंद ने विश्वास का फायदा उठाकर गांव के भिखारी और कुछ अन्य लोगों के साथ 20 फरवरी 2020 को पति को अकेले डॉक्टर के पास दिखाने का झांसा देकर घर से फतेहपुर ले गया। नशीली दवा खिलाकर कॉलोनी का सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर पति से करीब पौने तीन बीघा से भी अधिक का बैनामा करा लिया। जमीन की कीमत करीब 30 से 40 लाख है। बैनामा साठ हजार रुपये में कराया। पति की 15 अगस्त 2020 को मौत हो गई।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद जमीन वरासत उसके और बच्चों के नाम आ गई। सितंबर 2022 में पति से बैनामा कराने की जानकारी हुई। उसने विरोध किया। उसे और बच्चों को अरविंद ने जान से मारने की धमकी दी। उसकी फसल नष्ट कर दी। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, कूटरचना, धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed