फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Bulldozer run on gangster's house

Fatehpur: गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर, मंदिर परिसर की 28 फीट जगह पर बना रखा था दो मंजिला घर

Tue, 20 Dec 2022 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Dec 2022 07:11 PM IST
सार

एसडीएम ने बताया कि गांव में रहिमालन बाबा का मंदिर है। मंदिर इलाके और आसपास गांवों के ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। मंदिर की जमीन के 28 फीट क्षेत्र में गैंगस्टर ने दो मंजिल निर्माण कराकर कब्जा किया था। इसलिए अतिक्रमण ढहाया गया है। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि पप्पू और उसके भाई पर जल्द ही एक और गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Fatehpur: Bulldozer run on gangster's house
घर पर चलता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में लूट के बाद किशोरी से दुष्कर्म करने वाले गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर के घर पर मंगलवार शाम बुलडोजर चला दिया गया। आधे घर का निर्माण ढहा दिया गया। उस पर गैंगस्टर का एक और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिसंबर को परिवार को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी।

विज्ञापन


एक बदमाश ने किशोरी के साथ  दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर पप्पू यादव और उसके साथी मुकीम को 17 दिसंबर की भोर गिरफ्तार किया था।  रहिमालनपुरवा के गैंगस्टर पप्पू यादव के भाई, पिता और बाबा का आपराधिक इतिहास है। पप्पू के भाई अभिमन्यु को पुलिस ने 10 दिसंबर की घटना में फरार घोषित किया है। मंगलवार दोपहर को हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, एसएसआई गोविंद सिंह, कानूनगो नितिन श्रीवास्तव, लेखपाल स्वतंत्र पाल समेत पुलिस फोर्स पहुंचा।

विज्ञापन

एसडीएम अवधेश निगम और सीओ सिटी वीर सिंह शाम चार बजे रहिमालनपुरवा गांव पहुंचे। इसके बाद राजस्व टीम की पैमाइश रिपोर्ट के अनुसार बुलडोजर से गैंगस्टर के घर का आधा हिस्सा ढहाया गया। एसडीएम ने बताया कि गांव में रहिमालन बाबा का मंदिर है। मंदिर इलाके और आसपास गांवों के ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। मंदिर की जमीन के 28 फीट क्षेत्र में गैंगस्टर ने दो मंजिल निर्माण कराकर कब्जा किया था। इसलिए अतिक्रमण ढहाया गया है। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि पप्पू और उसके भाई पर जल्द ही एक और गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अपराध से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed