फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Brother murdered for protesting against molestation of sister

Fatehpur: बहन से छेड़खानी के विरोध में भाई की हत्या, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Jul 2024 09:51 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बहन से छेड़खानी के विरोध में भाई की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव बरातशाला के पीछे मिला। तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur: Brother murdered for protesting against molestation of sister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के जाफरगंज में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मंगलवार रात उसके भाई की तीन युवकों ने अगवा करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 28 वर्षीय युवक मजदूरी करता था। वह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे वह घर से शौच को जंगल निकला था।

विज्ञापन


इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। सुबह छोटे भाई ने बरातशाला से 200 मीटर दूर शहाबुद्दीन के खेत पर बड़े भाई का शव देखा। प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची। वह खेत पर मुंह के बल पड़ा था। नाक व मुंह से खून बहने के निशान थे। गर्दन पर खरोंच व दबाने के काले निशान मिले।
विज्ञापन


मां ने पुलिस को बताया कि बिंदकी कोतवाली के मुसुवापुर गांव का रोहित उसके गांव में रहने वाले फुफेरे भाई मोनू के घर आता-जाता था। रोहित उसकी छोटी पुत्री पर गलत नीयत रखता था। बेटा इसका विरोध करता था। इसी खुन्नस में रोहित, मोनू और घमंडी लाल ने बेटे की हत्या की है। सीओ सुशील दुबे ने परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed