{"_id":"6701133b17711ace54075445","slug":"fatehpur-blast-huge-explosion-while-making-firecrackers-father-son-killed-and-nephew-injured-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Blast: पटाखा बनाते समय लगी आग, पिता-पुत्र की मौत और भतीजा घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Blast: पटाखा बनाते समय लगी आग, पिता-पुत्र की मौत और भतीजा घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर
Sat, 05 Oct 2024 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:57 PM IST
सार
Fatehpur News: असोथर थाना क्षेत्र में पटाखा बनाते समय आतिशबाज के घर आग लग गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक भतीजा गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती टीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में दीपावली की तैयारी में जुटे आतिशबाज के घर पटाखा बनाते समय आग लग गई। हादसे में पिता-पुत्र और भतीजा घायल हो गए, जिन्हें आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि भतीजे की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
मूल रूप से खागा कोतवाली क्षेत्र के मुसवापुर खागा के रहने वाले चांदबाबू आतिशबाजी का काम करता था। इसकी असोथर थाने के सातों पीत में आतिशबाजी का कारखाना है, जिसमें वह परिवार सहित पटाखा समेत बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बनाने का काम करता था। दीपावली के मद्देनजर भारी मात्रा में बारूद इकट्ठा थी।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम पटाखा की बाती बनाते समय आग लग गई], जिसमें चांदबाबू (50), उसका बेटा आशियान (14), भतीजा फैज (16) घायल हो गया। परिजन बिना किसी को सूचना दिए चुपचाप फतेहपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे] जहां आशियान की मौत हो गई।
विज्ञापन
आतिशबाजों का वैरिफिकेशन कर रही थी पुलिस
वहीं देर रात कानपुर के अस्पताल में चांदबाबू ने भी दम तोड़ दिया। फैज का इलाज जारी है, हैरानी की बात ये है कि घटना के 20 घंटे बाद भी असोथर थाना पुलिस को मामले की जानकारी नहीं थी। थाना प्रभारी का दावा है कि वह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को पूरे दिन इलाके में लाइसेंस धारक आतिशबाजों का वैरिफिकेशन कर रहे थे। सीओ खागा बृजमोहन राय ने दो लोगों के मौत की पुष्टि की है।