{"_id":"69d5d9d46138b9f3b50e994b","slug":"fatehpur-arms-licenses-procured-using-forged-document-case-registered-against-former-village-head-on-sp-orders-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: कूटरचित दस्तावेजों से बनवाए शस्त्र लाइसेंस; एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: कूटरचित दस्तावेजों से बनवाए शस्त्र लाइसेंस; एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 08 Apr 2026 10:17 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:17 AM IST
सार
Fatehpur News: चक इटौली गांव के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद्र गुप्ता के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर राइफल और पिस्टल के शस्त्र लाइसेंस बनवाने के आरोप में शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने के आरोप में एसपी के आदेश पर चक इटौली के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद्र गुप्ता के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक इटौली निवासी संगम तिवारी की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर राइफल और पिस्टल का शस्त्र लाइसेंस बनवाया है। इसकी शिकायत उन्होंने पांच माह पहले की थी। मामले की जांच एसपी ने सीओ जाफरगंज को दी थी। जांच पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता संगम तिवारी ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसपी से की। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन