फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: After uproar, encroachment removed from the land of Radha Krishna temple

Fatehpur: हंगामे के बाद राधा कृष्ण मंदिर की जमीन से हटा अतिक्रमण

Mon, 19 Aug 2024 03:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Aug 2024 03:11 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में तीन सौ साल पुराने राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों में विवाद हो गया। नायब तहसीलदार बिंदकी सुरेश चंद्र ने बताया की मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur: After uproar, encroachment removed from the land of Radha Krishna temple
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव में रविवार को तीन सौ साल पुराने राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों और मंदिर के पड़ोसी से विवाद हो गया। ग्रामीणों ने कब्जा कर रहे मुन्नी सिंह गौर पर अतिक्रमण करने के आरोप लगाया।
विज्ञापन


मुन्नी सिंह गौर अवैध कब्जा करके मंदिर की जमीन पर चरही बनाने, जानवर बांधने और लकड़ी, भूसा रखने पर ग्रामीणों ने आपत्ति की। ग्रामीणों ने राधा कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार में रुकावट पैदा करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। बिंदकी नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र, कानूनगो रमेश चंद्र मिश्रा और लेखपाल अतुल सिंह, ललौली थाना प्रभारी बच्चेलाल प्रसाद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों को शांत कराया। राधा कृष्ण मंदिर की जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाया। इसके बाद पुलिस और राजस्व टीम ने ग्रामीणों से मंदिर की जमीन पर बाउंड्री का निर्माण कराकर मंदिर की जमीन सुरक्षित कराया।
विज्ञापन


ग्रामीण आलोक सिंह, रमेश सिंह, धर्मराज सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला आदि ने आरोप लगाया की राधा कृष्ण मंदिर करीब तीन सौ साल पुराना है। मंदिर का जीर्णोद्धार चल रहा है। पड़ोसी मुन्नी सिंह गौर की नीयत खराब है। वह मंदिर के सामने की जमीन पर भूसा, लकड़ी और चरही बनाकर जानवर बांधकर कब्जा कर रहा है। नायब तहसीलदार बिंदकी सुरेश चंद्र ने बताया की मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। ग्रामीणों ने दीवार बनाकर मंदिर की जमीन सुरक्षित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed