फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Accused of farmer murder arrested in encounter shot in leg admitted to hospital these items recovered

Fatehpur: मुठभेड़ में किसान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, ये सामान बरामद

Wed, 10 Sep 2025 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Sep 2025 12:55 PM IST
सार

Fatehpur News: असोथर थाना क्षेत्र में पुलिस ने किसान की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हो गया है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई।

विज्ञापन
Fatehpur Accused of farmer murder arrested in encounter shot in leg admitted to hospital these items recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत की रखवाली कर रहे किसान सत्तर कुरैशी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी थी। मंगलवार रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को सफलता मिली। सरकंडी रोड नहर पुलिया के पास से मुठभेड़ में आरोपी पकड़ा गया।

विज्ञापन

असोथर कस्बा के गढ़ी निवासी विजय तिवारी उर्फ पुत्तू तिवारी नहर पुलिया के पास पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। खुद घिरा देखकर पुलिस पर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल, मृतक की मोटरसाइकिल और 4,270 रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed