फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Accident Speeding Dumper Struck by Truck Loses Control and Crashes into House

Fatehpur Accident: तेज रफ्तार डंपर को ट्रक ने मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर घर में घुसा, बाल-बाल बचे कई लोग

Wed, 22 Apr 2026 11:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Apr 2026 11:19 AM IST
सार

Fatehpur News: बांदा-सागर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर एक डंपर खतौली गांव में सड़क किनारे बने कच्चे मकान में जा घुसा। इससे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में डंपर चालक, खलासी और मकान के अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Fatehpur Accident Speeding Dumper Struck by Truck Loses Control and Crashes into House
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में बांदा-सागर मार्ग पर खतौली गांव के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर को सामने से बांदा की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक कच्चे मकान में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

विज्ञापन

गनीमत रही कि घटना में डंपर चालक, खलासी और मकान के अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मकान स्वामी योगेंद्र ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि डंपर के घर में घुसने से उनका कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, बहुआ चौकी इंचार्ज अंबरीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed