फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident,  Pickup crushes painter riding a bike, death, nephew seriously injured, driver absconding

Fatehpur Accident: पिकअप ने बाइक सवार पेंटर को कुचला...मौत, हादसे में भतीजा गंभीर घायल, चालक फरार

Wed, 29 Nov 2023 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 Nov 2023 02:05 PM IST
सार

Fatehpur News: पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलाकर पिकअप को हाईवे से हटवाया और शव को मोर्चुरी भेजा। सूचना राजेश के घर पहुंची, तो परिजन रात में ही कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Fatehpur Accident,  Pickup crushes painter riding a bike, death, nephew seriously injured, driver absconding
राजेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मछली लादकर प्रयागराज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने देर रात खागा बार्डर के पास बाइक सवार पेंटर को टक्कर मार दी और कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन

इससे उसमें लदी मछलियां बाहर गई। गाड़ी चालक वहां से गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने पिकअप को हाईवे से हटवाया और शव को मोर्चुरी भेज दिया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी राजेश (40) पेंटर का काम करता था। वह पिछले कुछ महीने से अपने ननिहाल में रहता था।
विज्ञापन

वह पेंटर का काम अधिकांश तौर पर अजुझा, कौशाम्बी की ओर करता था। मंगलवार की रात वह अपनी मोटरसाइकिल से तौरा गांव के लिए निकला था। जैसे ही वह हाईवे पर कटोघन टोल प्लाजा पार करके कनवार बार्डर से पहले पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश की मौके पर ही मौत हो गई
बगैर हेलमेट के गाड़ी चला रहा राजेश जैसे ही सड़क पर गिरा, तो पिकअप उसे कुचलती हुई निकली और फिर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में मछलियां लदी हुई थी, जो सड़क पर गिर गई। हादसा देख लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है
वहीं, जब तक पुलिस पहुंचती स्थानीय लोगों ने मछलियां भी साफ कर दी। पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलाकर पिकअप को हाईवे से हटवाया और शव को मोर्चुरी भेजा। सूचना राजेश के घर पहुंची, तो परिजन रात में ही कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

घायल चाचा ने तोड़ा दम, भतीजा घायल
मानू का पुरवा निवासी इंदल व उनका भतीजा आर्यन मोटरसाइकिल से बुदवन जा रहे थे। बुदवन मोड़ पर एक बोलेरो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इसमें इंदल व आर्यन घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया था। घायल इंदल की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed