फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident: Bike rider dies due to collision with loader

Fatehpur Accident: लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 08 Feb 2024 02:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Feb 2024 02:19 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। लोडर की टक्कर से बाइक सवार पंचर मिस्त्री की जान चली गई।

विज्ञापन
Fatehpur Accident: Bike rider dies due to collision with loader
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जल्दबाजी और गलत दिशा में चलना जोखिम भरा है। बुधवार देर रात हाईवे पर शुक्ला नगर के पास पंचर मिस्त्री की जान चली गई। पुलिस ने घायल को पीएचसी गोपालगंज भेजा था। गंभीर होने पर डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सदर अस्पताल में मौत हो गई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से घायल की पहचान की है। कौशांबी जनपद के मंझनपुर थाने के शहीदाबाद के मजरे नारा गांव के ओलन खान का पुत्र शारूफ खान (30) रामादेवी कानपुर में पंचर बनाने की दुकान किए था। बाइक से रामादेवी कानपुर से घर जा रहा था। फतेहपुर की तरफ से गलत दिशा में लोडर मैदा मिल में चोकर लोड करने जा रही थी। लोडर की साइड से बाइक की टक्कर हो गई। अनियंत्रित होकर बाइक सहित युवक डिवाइडर पर गिर गया। पंचर मिस्त्री हेलमेट लगाए था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी है। राहगीरों के मुताबिक लोडर गलत दिशा से आ रहा था। थाना प्रभारी कांति सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed