फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fast MEMU special train from Govindpuri to Aligarh

Kanpur News: गोविंदपुरी से अलीगढ़ तक फास्ट मेमू विशेष ट्रेन

Tue, 02 Dec 2025 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fast MEMU special train from Govindpuri to Aligarh
कानपुर। गोविंदपुरी को एक और फास्ट मेमू विशेष ट्रेन की सौगात मिली है। ट्रेन नंबर- 04189/04190 गोविंदपुरी-अलीगढ़ फास्ट मेमू विशेष अनारक्षित ट्रेन सप्ताह में रविवार को छोड़कर बाकी दिन चलेगी। इसका संचालन सोमवार से शुरू हो गया है। इसमें 12 कोच हैं।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04189 गोविंदपुरी-अलीगढ़ विशेष ट्रेन गोविंदपुरी से सुबह 07:20 बजे रवाना होगी। यह 07:33 बजे पनकी धाम पहुंचेगी और एक मिनट ठहराव के बाद 07:34 बजे रवाना होकर रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, बरहन, हाथरस होते हुए दोपहर 12:40 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 04190 अलीगढ़ से दोपहर 01:40 बजे रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए शाम 06:40 बजे पनकी धाम पहुंचेगी। यहां एक मिनट बाद 06:41 बजे रवाना होकर फिर गोविंदपुरी पहुंचेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed