फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fast MEMU operation started between Kanpur and Aligarh

UP: कानपुर से अलीगढ़ के बीच फास्ट मेमू का संचालन शुरू, जानिए कितने यात्रियों ने किया सफर

Thu, 01 Aug 2024 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Aug 2024 09:19 PM IST
सार

Kanpur News: यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए कानपुर स्टेशन से अलीगढ़ के बीच फास्ट मेमू का संचालन शुरू किया गया है। मेमू से पहले दिन 228 यात्री अलीगढ़ गए। 

विज्ञापन
Fast MEMU operation started between Kanpur and Aligarh
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेंट्रल स्टेशन से अलीगढ़ के बीच गुरुवार से फास्ट मेमू का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन कानपुर से 228 यात्री अलीगढ़ के लिए गए, जबकि वापसी में 165 यात्री सेंट्रल पर उतरे। इस ट्रेन का संचालन गोमती समेत अन्य ट्रेनों से रूरा, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद आदि जगह जाने वाले यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन


इसका अधिकतम किराया 65 रुपये और न्यूनतम किराया 10 रुपये है। काफी संख्या में एमएसटी धारकों ने भी यात्रा की। एसीएम रेलवे संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुबह की ट्रेन 7:40 बजे सेंट्रल से रवाना हुई और दोपहर 12:40 बजे अलीगढ़ पहुंची। वहां से दोपहर 1:40 बजे चलकर शाम 7:45 बजे सेंट्रल स्टेशन आई। ट्रेन इसी समय पर चलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed