फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fast MEMU can run from Kanpur to Lucknow-Prayagraj, brainstorming is going on to run it on other routes

Kanpur: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए चल सकती हैं फास्ट मेमू, बाकी रूटों पर भी चलाने के लिए चल रहा है मंथन

Fri, 26 Jul 2024 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Jul 2024 11:45 AM IST
सार

Kanpur News: इलेक्ट्रिक लोकोशेड के सीनियर डीईई राहुल त्रिपाठी ने बताया कि मेमू में डीसी मोटर लगी रहती है, जिसमें कार्बन ब्रश लगे होते हैं। कई बार ब्रश गर्म होने पर मोटर को नुकसान होता है। नई थ्री फेज मेमू या फास्ट मेमू इंडक्शन मोटर पर आधारित रहती है। यह स्पीड बढ़ाने पर खराब नहीं होती है।

विज्ञापन
Fast MEMU can run from Kanpur to Lucknow-Prayagraj, brainstorming is going on to run it on other routes
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे दैनिक यात्रियों के लिए फास्ट मेमू चलाने जा रहा है। इसकी शुरुआत कानपुर से अलीगढ़ के बीच एक अगस्त से हो रही है। यह ट्रेन इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस जैसे बड़े स्टेशनों पर दो मिनट के लिए रुकेगी, जबकि छोटे स्टेशनों पर एक मिनट का स्टॉपेज होगा। जल्द ही प्रयागराज, झांसी, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट के लिए भी फास्ट मेमू चल सकती हैं। प्रयागराज मंडल, कानपुर के अधिकारियों की नार्थ रीजन के अफसरों से बातचीत चल रही है।

विज्ञापन

पुरानी मेमू के साथ ही रेलवे ने थ्री फेज मेमू का संचालन शुरू कर दिया है। इनका इंजन तुरंत रफ्तार पकड़ लेता है। यह ट्रेन 100 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है, जबकि अभी चल रही मेमू की स्पीड 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे रहती है। कोरोना काल से पूर्व हर एक से डेढ़ घंटे के बीच मेमू चलती थी, जबकि अब दो जोड़ी सुबह और दो जोड़ी शाम को ही चल रही हैं। दोपहर में इंटरसिटी एक्सप्रेस चलती है। दैनिक यात्रियों और एमएसटी संघ की ओर से कई बार मेमू की संख्या बढ़ाने की मांग हो चुकी है।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए नई फास्ट मेमू को लेकर एनसीआर और एनआर रेलवे के अधिकारियों की बातचीत चल रही है। फास्ट मेमू के चलने से लखनऊ और कानपुर की आवाजाही करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। इसी तरह झांसी, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज के लिए जाने वाले लोग गंतव्य तक जल्दी पहुंच सकेंगे। झांसी, चित्रकूट और बांदा के लिए फास्ट मेमू गोविंदपुरी स्टेशन से चलाई जा सकती है। एसीएम रेलवे संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर लखनऊ के बीच पूर्व की तरह मेमू संचालित करने को लेकर पत्र लिखा गया है। अब फास्ट मेमू पर भी बातचीत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फास्ट मेमू तुरंत पकड़ती स्पीड
इलेक्ट्रिक लोकोशेड के सीनियर डीईई राहुल त्रिपाठी ने बताया कि मेमू में डीसी मोटर लगी रहती है, जिसमें कार्बन ब्रश लगे होते हैं। कई बार ब्रश गर्म होने पर मोटर को नुकसान होता है। नई थ्री फेज मेमू या फास्ट मेमू इंडक्शन मोटर पर आधारित रहती है। यह स्पीड बढ़ाने पर खराब नहीं होती है। फास्ट मेमू तुरंत गति पकड़ सकती है।

दैनिक यात्रियों को सहूलियत देने के लिए फास्ट मेमू का संचालन किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे कई रूट पर इन्हें जल्द ही संचालित करेगा। अगर किसी स्टेशन से मांग आती है तो इस पर विचार किया जाएगा।  -हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed