{"_id":"69e8938f31adb6ffb20f01fe","slug":"farrukhabad-youth-killed-in-collision-with-roadways-bus-ronak-had-returned-from-delhi-just-month-and-half-ago-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, डेढ़ माह पहले ही दिल्ली से लौटा था रौनक, परिजन रो-रोकर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, डेढ़ माह पहले ही दिल्ली से लौटा था रौनक, परिजन रो-रोकर बेहाल
Wed, 22 Apr 2026 02:53 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:53 PM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज के विराहिमपुर में तंबाकू के खेत में काम कर रहे 20 वर्षीय रौनक की तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटी पैथान निवासी रौनक (20) पुत्र आत्माराम की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि रौनक गांव विराहिमपुर के पास तंबाकू के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह किसी काम से सड़क किनारे गया। तभी तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल रौनक को सीएचसी कायमगंज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दिल्ली में काम करता था और डेढ़ माह पहले ही घर आया था। परिवार में भाई रवि, सुधीर व बहनें रानी, कोमल हैं। मां मीना देवी का सात वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन