{"_id":"69d77308ecfb6faa76014aad","slug":"farrukhabad-youth-jumps-in-front-of-anwarganj-express-family-plunges-into-chaos-following-his-death-at-chc-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: अनवरगंज एक्सप्रेस के सामने कूदा युवक, सीएचसी में मौत के बाद परिजनों में कोहराम, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: अनवरगंज एक्सप्रेस के सामने कूदा युवक, सीएचसी में मौत के बाद परिजनों में कोहराम, जांच शुरू
Thu, 09 Apr 2026 03:07 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:07 PM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह अताईपुर जदीद निवासी सुहेल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जयपुर में सिलाई का काम करने वाले युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी सुहेल (35) पुत्र अजीम खान बृहस्पतिवार सुबह कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया। घटना के समय प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ टीम ने युवक को ट्रेन के नीचे से सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इससे सीएचसी में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और जयपुर में सिलाई का काम करता था। वहीं, परिजन आत्महत्या की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन