{"_id":"65e0be82d3968fc8370a90f2","slug":"farrukhabad-youth-dies-in-road-accident-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 29 Feb 2024 10:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:59 PM IST
सार
फर्रुखाबाद जिले में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी में मौजूद थानाध्यक्ष राजेश राय व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद में रजीपुर- जरारी मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहां से गुजरे राहगीरों ने युवक को पड़ा देख यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होने की आशंका जताई गई। बाइक नंबर से जांच कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई।
विज्ञापन
रजीपुर- जरारी मार्ग पर स्थित कोटिया चौराहे के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे एक 25 वर्षीय युवक को लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा था। उसके पास ही एक टीवीएस बाइक थी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को देख यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां चिकित्सक डॉ विकास पटेल ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर व चेहरे पर अधिक चोट आई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजेश राय ने पहुंचकर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। युवक की जेब से टूटा मोबाइल मिला। दरोगा बलवीर सिंह ने बाइक नंबर यूपी 74 एके 2309 की आरसी में दर्ज मोबाइल नंबर से संपर्क कर कन्नौज जिला के छिबरामऊ कोतवाली के नौली ग्राम पंचायत के मजरा बिर्रा निवासी बाइक स्वामी सतेंद्र से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। करीब 40 मिनट बाद सतेंद्र परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे और युवक की पहचान अपने पुत्र आकाश (25) के रूप में की। शव को देख सतेंद्र व परिजन बेहाल हो गए। आकाश का एक भाई गौरव व बहन शिखा है। मौत की सूचना पर मां कृष्णा देवी बिलखने लगी। सतेंद्र ने बताया कि पुत्र कमालगंज क्षेत्र के नौगवां में स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन