{"_id":"660463a1373c919f3e08a78d","slug":"farrukhabad-youth-beaten-to-death-with-sticks-over-color-dispute-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: रंग डालने के विवाद में लाठियों से पीटकर युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: रंग डालने के विवाद में लाठियों से पीटकर युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 27 Mar 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:59 PM IST
सार
फर्रुखाबाद में रंग डालने के विवाद में लाठियों से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। नकटपुर गांव में बुधवार देर शाम हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में होली के दिन रंग डालने को लेकर भतीजे से हुए मामूली विवाद की रंजिश में बुधवार शाम नकटपुर गांव में चाचा की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के परिजनों को आता देख लाठियों से लैस हमलावर भाग गए। एएसपी व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
थाना क्षेत्र के गांव नकटपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यपाल के भतीजे लव कुमार का मंगलवार को रंग डालने को लेकर गांव में मामूली विवाद हो गया था। इस पर गांव के लोगों ने मामले को सुलझा दिया था। वहीं, बुधवार देर शाम सत्यपाल गांव में खेतों की तरफ गया था। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर भतीजी पूनम ने मोबाइल पर फोन मिलाया, तो चाचा का फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर उसने अपने पिता नेत्रपाल को जानकारी दी।
पूनम भाई लव कुमार के साथ चाचा को खोजने खेतों की तरफ आई, तो चाचा की चीख सुनी। इसी दौरान उसने तीन-चार लोगों को लाठी लेकर भागते हुए देखा। भतीजी और लव ने पीछा करके गांव के ही एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। इसी दौरान अन्य परिजन व ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो सत्यपाल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार भाटी, क्षेत्राधिकार अरुण कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सत्यपाल के भाई नेत्रपाल तथा भतीजी पूनम ने गांव के ही तीन नामजद समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।