फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad  young man suffering from tuberculosis committed suicide by hanging himself from a tree

Farrukhabad: टीबी पीड़ित युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या; जेब से मिले सुसाइड नोट में पुलिस पर आरोप

Sat, 27 Dec 2025 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Dec 2025 03:54 PM IST
सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में टीबी मरीज ने पुलिस उत्पीड़न और गरीबी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट को संदिग्ध बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Farrukhabad  young man suffering from tuberculosis committed suicide by hanging himself from a tree
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में ग्राम पंचायत बिजौरी के मजरा नगला मना निवासी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार घर के सामने बबूल के पेड़ पर मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजन ने शव लटका देखा। इसी के बाद कोहराम मच गया। आनन-फानन शव उतारा गया। उसकी जेब से सुसाइडनोट मिला। इसमें लिखा है कि वह टीबी का मरीज है। पुलिस उसे हर दिन परेशान करती है। उसके पास खाने का भी इंतजाम नहीं है। पुलिस के दबाव की वजह से वह आत्म हत्या कर रहा है। पत्नी मालती देवी ने भी पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

विज्ञापन

रोजगार सेवक जिउराखन ने बताया कि मालती देवी मनरेगा श्रमिक है। मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी से ही वह अपने चार बच्चों को पेट भरती है। गरीब होने की वजह से गांव के लोग भी उसकी मदद कर देते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमोद कुमार के खिलाफ थाने में धारा 3/25 के मामले में वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप गलत है। वारंट तामील कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। प्रमोद पढ़ा-लिखा नहीं था। इससे आशंका है कि किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी जेब में कागज लिखकर डाल दिया होगा। फिलहाल इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed