{"_id":"69494d0e15a8dcd4750fbd0c","slug":"farrukhabad-young-man-dies-after-being-hit-by-a-tractor-while-unloading-bricks-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ईंट उतारते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ईंट उतारते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 22 Dec 2025 07:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
शहजान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कटिया में ईंट उतारते समय हुए दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। गांव कटिया निवासी शाह आलम अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने भट्टे से ईंट मंगवाई। ट्रैक्टर ईंट लेकर आया। ट्रैक्टर के पास ही उनका पुत्र शहजान (18) खड़ा था।
विज्ञापन
चालक ने ट्रैक्टर को आगे पीछे बढ़ाया, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से शहजान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग और परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन बिलख पड़े। मृतक शहजान अपने परिवार में 10 भाई-बहनों में एक था। बेटे की असमय मौत से मां गुड्डी बेसुध हैं। पिता शाह आलम गुजरात के बडौदा शहर में फलों का काम करते हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की।
विज्ञापन