फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Young Man died After Being Struck by Train Baby Shower Held Just Week Ago Family Depart for Delhi

मौत की रील: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हफ्ते भर पहले हुई थी गोद भराई, दिल्ली रवाना हुए परिजन

Wed, 15 Apr 2026 11:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 15 Apr 2026 11:06 AM IST
सार

Farrukhabad News: दिल्ली में रील बनाते समय फर्रुखाबाद का युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की हाल ही में गोद भराई हुई थी और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
Farrukhabad Young Man died After Being Struck by Train Baby Shower Held Just Week Ago Family Depart for Delhi
मृतक शिवम कठेरिया की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में रह रहे युवक की मंगलवार रात को रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। युवक की शादी तय हो चुकी थी। फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी शिवम कठेरिया (18) पुत्र राम सेवक दिल्ली के नरौला रेलवे स्टेशन के पास रहकर वॉटर ब्वाय का काम करता था।

विज्ञापन

परिजन के अनुसार मंगलवार रात वह नरौला रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल से रील बना रहा था। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। मां कुसुमा रो-रोकर बेहाल हो गईं। शिवम चार भाइयों बिजेंद्र, विजयराम, हरिओम में तीसरे नंबर का था। मौत की खबर मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
बुधवार रात तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। परिजन ने बताया की युवक की शादी तय हो गई थी। एक सप्ताह पूर्व युवक गांव आया था। जनपद शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद निवासी एक युवती की गोद भराई के बाद वह उसी शाम वापस हो गया था। शुभ तिथि पर शादी निर्धारित की गई थी। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed