फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Young man brutally beaten to death up in front of house

फर्रूखाबाद: घर के सामने मछली विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, बहनोई के पहुंचने पर छोड़कर भागे हमलावर

Sat, 10 Oct 2020 11:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Oct 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Young man brutally beaten to death up in front of house
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी मछली विक्रेता की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पास में ही किराए पर रह रहा बहनोई पहुंचा तो हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने पड़ोसी मोहल्ले के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को शरीर पर कोई खुली चोट के निशान नहीं मिले हैं। गांव प्रेमनगर निवासी सोनू बाथम (22) पुत्र वीरपाल मछली बेचता था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शुक्रवार देर रात वह मंडी से घर आ रहा था। तभी मोहल्ला बगिया में एक युवक से गालीगलौज हो गया। दोनों में खूब उठापटक हुई इसके बाद हमलावर के परिजन भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सोनू की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह वहीं बेहोश हो गया। पास में ही सोनू का बहनोई सूरजपाल रहता है। चीख पुकार सुनकर जब वह पहुंचा तो हमलवार सोनू को छोड़कर भाग गए। बहनोई की सूचना पर अन्य परिजन पहुंच गए।

सोनू को बेहोशी हालत में सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी में पुलिस पहुंच गई। मंडी चौकी प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

उन्होंने बताया कि युवक के खुली चोट कहीं पर नहीं मिली है। परिजन कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।

अंदरूनी चोट लगने से मौत होने का अंदेशा है। सोनू की पत्नी सोनी व मां खजानों देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। मृतक के एक पुत्र सुशांत है। कोतवाली प्रभारी दिनेश भारती ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed