{"_id":"69e5bb8910e2d87f4f079d37","slug":"farrukhabad-villager-riding-motorcycle-killed-after-being-struck-by-unidentified-vehicle-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, साथी घायल
Mon, 20 Apr 2026 11:09 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी में शव को देखते चिकित्सक व मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिला के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर निवासी सर्वेश कुमार (45) रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव के प्रमोद कुमार (50) के साथ बाइक से जहानगंज के मधवापुर स्थित अपने पैतृक गांव आया था। रात करीब 10 बजे दोनों घर वापस जा रहे थे। रास्ते मे उबरीखेड़ा गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिर में चोट लगने से सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार व गश्त कर रहे दरोगा महेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस घायल को सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों तक घटना की सूचना पहुंचाई। घटना की सूचना पर देर रात अस्पताल पहुंचे परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन