{"_id":"6a1c23290051fdaf6a0f32df","slug":"farrukhabad-under-construction-wall-collapses-in-storm-farmer-dies-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: आंधी से भरभराकर गिरी निर्माणाधीन दीवार, किसान की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: आंधी से भरभराकर गिरी निर्माणाधीन दीवार, किसान की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sun, 31 May 2026 06:05 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 31 May 2026 06:05 PM IST
सार
Farrukhabad News: आंधी से निर्माणाधीन दीवार गिर गई। चपेट में आकर किसान की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
संत राम की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीती रात आई तेज आंधी एक परिवार पर भारी पड़ गई। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से किसान संतराम राजपूत (60) की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। शनिवार रात करीब नौ बजे तेज आंधी चल रही थी। संतराम राजपूत अपने घर के आंगन में पड़ा तहमत उठाने के लिए बाहर निकले थे। तभी उनके पुत्र दिनेश के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान की दीवार गिर गई।
दीवार की चपेट में आने से संतराम मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी विमला देवी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने संतराम को मलबे से बाहर निकाला। परिजनों ने संतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। गंभीर हालत में उन्हें लोहिया अस्पताल, सैफई मेडिकल कॉलेज और फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

संतराम अपने पीछे पत्नी विमला देवी, माता-पिता और पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। लेखपाल सनोज कुमार ने दैवी आपदा के तहत जांच की। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई की जा रही है।