फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Uma Bharti gave a statement against SP-BSP

फर्रुखाबाद: उमा भारती बोलीं- कांग्रेस जैसी होगी सपा-बसपा की हालत

Sun, 31 Oct 2021 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Oct 2021 12:05 AM IST
सार

उमा ने कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है। 2017 के विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में जो हालत कांग्रेस की हो चुकी है, वही हालत अब सपा व बसपा की भी होनी है। यह तीनों पार्टियां अपनी करतूतों की सजा पाएंगी। कांग्रेस को लंबा मौका मिला। बसपा और सपा को भी पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन सत्ता का दुरुपयोग किया गया।

विज्ञापन
Farrukhabad: Uma Bharti gave a statement against SP-BSP
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शनिवार शाम पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम पहुंचीं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में जो हालत कांग्रेस की हुई, वही अब सपा व बसपा की होगी। यह तीनों पार्टियां अपनी करतूतों की सजा पाएंगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गंगा कलश यात्रा लेकर पांचालघाट पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति बहुत कर चुकी हैं। अब वह मां गंगा की सेवा ही करना चाहती हैं। इसी लिए सभी के साथ गंगा कलश लेकर यात्रा पर निकली हैं। सवाल किया गया कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टिकट देने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जीत तो वोट से होती है। उमा ने कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है। 2017 के विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में जो हालत कांग्रेस की हो चुकी है, वही हालत अब सपा व बसपा की भी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तीनों पार्टियां अपनी करतूतों की सजा पाएंगी। कांग्रेस को लंबा मौका मिला। बसपा और सपा को भी पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन सत्ता का दुरुपयोग किया गया। धन उगाही व अपराधों का बोलबाला रहा। कांग्रेस में तो दोनों पार्टियों के दुर्गुण शामिल हैं।

इसीलिए कांग्रेस नष्ट हुई। उत्तर प्रदेश में पहले से ज्यादा सीटें भाजपा लेगी। भारतीय जनता पार्टी भारत का भविष्य है। मोदी सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उमा ने सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आदि के साथ गंगा आरती की।

उन्होंने गंगा पूजन के साथ दीपदान भी किया। कुछ देर गंगा तट पर विश्राम करने के बाद वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट चली गईं। विधायक सुशील शाक्य, अनीता द्विवेदी, संजीव गुप्ता, रवि मिश्रा, राहुल राजपूत, अंकुर मिश्रा, रानू दीक्षित आदि आरती में मौजूद रहे। पूजन व आरती आचार्य प्रदीप नरायण शुक्ल ने कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed