फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Two died due to drowning while crossing Ganga with the help of plastic cans

Farrukhabad : प्लास्टिक केन के सहारे पार कर रहे थे गंगा... डूबकर दो की मौत, गोताखोरों ने दो घंटे बाद निकाले शव

Wed, 11 Jun 2025 12:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Jun 2025 12:58 AM IST
सार

Farrukhabad News: प्लास्टिक के केन के सहारे गंगा पार करते समय डूबने से दो लोगों की जान चली गई।  गोताखोरों ने पहुंच कर दोनों के शवों को निकाला।

विज्ञापन
Farrukhabad: Two died due to drowning while crossing Ganga with the help of plastic cans
कमालगंज के शेरपुर सराय में गंगा में खोजबीन करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से 50 मीटर दूर स्थित गंगा नदी में भाई-बहनों के साथ नहाने गए शिक्षामित्र सत्तराम सिंह के बेटे अरुण (18) व भांजे सागर (13) की डूबने से मौत हो गई। दोनों प्लास्टिक की केन के सहारे नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी केन का ढक्कन खुलने से हादसा हो गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सराय निवासी सत्तराम सिंह शिक्षामित्र हैं। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे सत्तराम का पुत्र अरुण, वरुण, पुत्री अंशिका, भतीजा आदित्य व कन्नौज जिला के गुरसहायगंज कोतवाली के गंगागंज गुरौली निवासी भांजा सागर नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन


नहाने के दौरान प्लास्टिक की केन के सहारे सागर व अरुण गंगा पार कर दूसरी ओर चले गए। कुछ समय बाद लौटने के दौरान बीच नदी केन का ढक्कन खुलने से उसमें पानी भर जाने से दोनों डूब गए। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च आपरेशन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद 11:30 बजे गोताखोरों ने अरुण को बाहर निकाला। आधे घंटे बाद गोताखोरों ने सागर को भी गंगा से तलाश कर बाहर निकाल लिया। पुलिस दोनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से दोनों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed