फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Two candidates fainted during Agniveer recruitment race, one's condition worsened

Farrukhabad: अग्निवीर भर्ती-दौड़ में बेहोश हुए दो अभ्यर्थी, एक की हालत बिगड़ी

Sat, 01 Feb 2025 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Two candidates fainted during Agniveer recruitment race, one's condition worsened
अस्पताल में भर्ती विनय कुमार को देखते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
कैंट में चल रही अग्निवीर भर्ती में दौड़ लगाने के दौरान दो अभ्यर्थी बेहोश हो गए। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान एक अभ्यर्थी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में पहुंचे इमरजेंसी डॉक्टर ने ऑक्सीजन लगाकर इंजेक्शन दिए। इसके बाद कुछ आराम मिल सका। फतेहगढ़ कैंट में सीतापुर जिले के अग्निवीर अभ्यर्थियों की शनिवार सुबह दौड़ शुरू हुई। इसी दौरान सीतापुर जिले के थाना मिश्रिख के गांव संभल निवासी विकास (18) और थाना व कस्बा सिंधौली निवासी विनय कुमार (18) बेहोश होकर गिर गए। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान विनय कुमार फोन पर अपने परिजन से बात कर रहा था कि अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसके मुंह से खून और झाग आने लगा। सूचना पर ईएमओ की ड्यूटी कर रहे आर्थो सर्जन डॉ. नीरज वर्मा ने पहुंचकर जांच की। डॉक्टर के कहने पर सिलिंडर से ऑक्सीजन दी गई। उसे इंजेक्शन दिए, तब राहत मिली। डॉ. नीरज वर्मा ने बताया कि उसे झटके आ रहे हैं। परिजनों को सूचना दी गई है। हालांकि दूसरे अभ्यर्थी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


इमरजेंसी में प्लांट की ऑक्सीजन बंद
लोहिया अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट यदाकदा ही चलाया जाता है। एक बुजुर्ग को कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन दी जा रही थी। अग्निवीर अभ्यर्थी को जरूरत पड़ी, तो सिलिंडर लाने में करीब 10 मिनट का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed