{"_id":"63b5709e4502c5464943e57e","slug":"farrukhabad-tourist-from-nepal-was-thrashed-and-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: नेपाल से आए पर्यटक को लहूलुहान कर लूटा, सिर में सरिया से हुआ घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: नेपाल से आए पर्यटक को लहूलुहान कर लूटा, सिर में सरिया से हुआ घाव
Wed, 04 Jan 2023 06:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:00 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में नेपाल से आए पर्यटक को घायल कर लूटपाट की घटना सामने आई है। कस्बा इंचार्ज जितेंद्र चौधरी ने पर्यटक से पूछताछ की, फिर सीएचसी में इलाज कराया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता नेपाल से आया पर्यटक विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में नेपाल से आए एक पर्यटक को बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया। उसके पास से बैग, मोबाइल व दो हजार रुपये लूट लिए। वह राजेपुर पहुंचा, तो लोगों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में मरहम पट्टी करवाने के बाद ट्रक पर शाहजहांपुर के लिए बैठा लिया। पुलिस घटना दूसरे जिले की बता रही है।
विज्ञापन
पड़ोसी देश नेपाल के नगर धनगढ़ी निवासी विजय कुमार (38) उत्तर प्रदेश के गौरीफंटा के पास स्थित कीर्तिपुर शिव मंदिर के दर्शन करने सात दिन पूर्व घर से निकला था। वहां से गौरीफंटा होकर वह शाहजहांपुर आ गया। यहां से पैदल ही फर्रुखाबाद की ओर आ रहा था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरी गांव होकर राजेपुर कस्बे में पहुंचा।
विज्ञापन
सर्दी अधिक होने की वजह से वह अलाव तापने लगा। अलाव पर बैठे लोगों ने उसके सिर में घाव और खून देखा, तो जानकारी की। विजय ने बताया कि वह शिव भक्त है। जहां भी भोलेबाबा के मंदिर की जानकारी होती है। वह दर्शन करते हैं, इसीलिए यहां घूमने आए थे। बुधवार सुबह रास्ते में दो युवकों ने घेरकर उसे सरिया मारकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
उसके पास से बैग, दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद वह पैदल यहां आ गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर कस्बा इंचार्ज जितेंद्र चौधरी ने पर्यटक से पूछताछ की, फिर सीएचसी में इलाज कराया। दरोगा जितेंद्र ने बताया कि सिर में खून जम गया था।
मामला राजेपुर थाना क्षेत्र का नहीं है। पर्यटक ने शाहजहांपुर जाने की इच्छा जताई, लिहाजा उसे ट्रक पर बैठाकर भेज दिया गया है। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हुई है। मामले में थानाध्यक्ष से जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।