फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Thieves broke into house youth was shot when he resisted family said police negligence

Farrukhabad: घर में घुसे चोर…विरोध करने पर युवक को मारी गोली, परिजन बोले- पुलिस लापरवाही से बेखौफ हैं बदमाश

Sat, 16 Aug 2025 10:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Aug 2025 10:00 AM IST
सार

Farrukhabad News: शमसाबाद में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Farrukhabad Thieves broke into house youth was shot when he resisted family said police negligence
घायल युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश बेखौफ हो गए हैं। ताजा मामला शमसाबाद के मोहल्ला नगला गोदाम का है, जहां शुक्रवार आधी रात को चोर रामअवतार के घर में घुस गए। परिजनों के जाग जाने पर रामअवतार का पुत्र अमलेश (19) एक चोर को पकड़ने में सफल रहा।

विज्ञापन

इसी दौरान उसके दूसरे साथी ने फायर कर दिया। गोली लगने से अमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पिछले कई दिनों से मोहल्ले में चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन

इलाके में बढ़ाई जाए गश्त
इसकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed