{"_id":"5eb5887190036b0f162c9daa","slug":"farrukhabad-the-dead-body-of-young-man-came-from-haryana-created-chaos-in-the-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से आया युवक का शव, घर में मचा कोहराम, मिट्टी उठाने के विवाद में फावड़े से हमला युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से आया युवक का शव, घर में मचा कोहराम, मिट्टी उठाने के विवाद में फावड़े से हमला युवक घायल
Sat, 09 May 2020 02:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 May 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी युवक का शव हरियाणा के कुरूक्षेत्र में बुधवार सुबह पंखे से लटका मिला था। परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। परिजन हत्या का मामला बता रहे हैं।
गांव अजमतपुर निवासी राजेश का 22 वर्षीय पुत्र रजनेश उर्फ रामू हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करता था। वहां पीपली कसबा में किराए के कमरे पर अकेला रहता था। 6 मई की सुबह उसका रिश्तेदार युवक जब उसके कमरे पर पहुंचा तो रजनेश का शव पंखे से लटका मिला। उसके रिश्तेदार ने यहां परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता राजेश व कुछ लोग अपने साधन से हरियाणा पहुंचे। पिता ने बताया रजनेश के शरीर पर चोटों के निशान थे। पिता की तहरीर पर अज्ञात के पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजन शुक्रवार को शव लेकर गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। युवक के दो छोटे भाई हैं जो गांव में ही खेती करते हैं।

वहीं दूसरी ओर कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव मकरंदनगर नगला बसाह गांव में खेत से घूरा व मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें फावड़े से हमले में एक घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल के पुत्र ने तहरीर दी है। मकरंदनगर नगला बसाह में जिस खेत पर विवाद हुआ वहां छह लोगों की जमीन है।
ढाई बीघा चारागाह व चकरोड की जमीन भी दबी हुई है। गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र लालाराम ने थाने में गांव के ही लालू, हेमसिंह, चुनई पुत्रगण रामचंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा कि शुक्रवार सुबह उसके पिता अपने खेत पर गए थे। वहां उन्होंने देखा कि खेत से यह लोग अपने घर में भराव डालने के लिए मिट्टी व घूरा भर रहे थे।
जब पिता ने मना किया तो तीनों लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। चुनई ने पिता के हाथ में फावड़ा से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।