फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad The culvert of the approach road of the under construction bridge was washed away in the flood

Farrukhabad: बाढ़ में बही निर्माणाधीन पुल के पहुंच मार्ग की पुलिया, डीएम का निरीक्षण…कटान रोकने के निर्देश

Sat, 16 Aug 2025 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Aug 2025 12:04 PM IST
सार

Farrukhabad News: गंगा में आई बाढ़ के कारण दो अरब की लागत से बन रहे कमालगंज-हरदोई पुल के पहुंच मार्ग की एक पुलिया बह गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर कटान रोकने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Farrukhabad The culvert of the approach road of the under construction bridge was washed away in the flood
कमालगंज में बाढ़ में कटी महमदगंज मढ़ैयनघाट के पुल की एप्रोच रोड की पुलिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में गंगा की बाढ़ से दो अरब की लागत वाली सेतु परियोजना के पहुंच मार्ग की पुलिया तेज धार में बह गई। जानकारी के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी  ने सेतु परियोजना व पहुंच मार्ग के कटान का निरीक्षण किया। उन्होंने पहुंच मार्ग के कटान को रोकने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कमालगंज-हरदोई मार्ग पर गंगा नदी पर करीब दो किलोमीटर लंबे सेतु का निर्माण चल रहा है। कमालगंज की ओर दो किलोमीटर से अधिक लंबा पहुंच मार्ग भी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

पहुंच मार्ग की सबसे बड़ी पुलिया बाढ़ के पानी मे कटकर बह गई। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सीडीओ, एसडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ मोटर वोट पर सवार होकर दो किलोमीटर लंबे पहुंच मार्ग के कटान का बारीकी से निरीक्षण किया। जगह-जगह मिट्टी का कटान पाया गया। जिस स्थान पर पुलिया बही, वहां पानी की धार बहुत तेज थी। उन्होंने मौके पर ही सिंचाई विभाग सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कटान रोकने की ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पहुंच मार्ग पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed