फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad temple or shrine tension between two communities FIR against 45 named and 100 unknown

UP: मंदिर या मजार…दो समुदायों में तनाव, धार्मिक नारेबाजी और CCTV हटाने की मांग, 45 नामजद व 100 अज्ञात पर FIR

Tue, 12 Aug 2025 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Aug 2025 08:53 AM IST
सार

Farrukhabad News: पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग हो गई। दरोगा जगदीश वर्मा की तहरीर पर दोनो पक्षों से 45 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Farrukhabad temple or shrine tension between two communities FIR against 45 named and 100 unknown
गांव शिवरई मठ स्थित खान बाबा की मजार - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवरई मठ में प्राचीन खान बहादुर बाबा सैय्यद की मजार को लेकर दो समुदायों में तनाव बढ़ता जा रहा है। मजार को मंदिर बताकर धार्मिक नारेबाजी करने और विरोध के बाद पुलिस ने 45 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक अगस्त को गांव निवासी खड़क सिंह ने मजार में लगी टाइल्स और बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त कर दी। इसका केस पहले सक ही दर्ज है। इसके बाद पुलिस के निर्देश पर मजार की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। सरकारी भू-अभिलेख में यह स्थान मजार दर्ज है।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे हटाने की मांग उठाई
मामला तब बिगड़ गया जब सात अगस्त को बड़ी संख्या में ग्रामीण मजार पर पहुंच गए। हिंदू पक्ष ने इसे मंदिर बताते हुए नारेबाजी की और धार्मिक भाषण दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे हटाने की मांग उठाई। इस पर मुस्लिम पक्ष ने भी जवाबी नारेबाजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन

45 नामजद और 100 अज्ञात पर मुकदमा
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग हो गई। दरोगा जगदीश वर्मा की तहरीर पर दोनो पक्षों से 45 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed